हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस को सिखाएंगे सबक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं की हमेशा आलोचना की है, और लोग आम चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की आलोचना की है। क्योंकि उन्होंने… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस को सिखाएंगे सबक

इंसान को प्रकृति के करीब ला रही त्रिवेणी बाबा की अनोखी पहल

ऐसे समय में जब दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ रही है, हरियाणा में पर्यावरणविद् त्रिवेणी बाबा इंसानों को प्रकृति के करीब ला रहे हैं। त्रिवेणी बाबा के नेतृत्व में जन आंदोलन के तहत, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कोने-कोने में त्रिवेणी (वट, पीपल और नीम) के… Continue reading इंसान को प्रकृति के करीब ला रही त्रिवेणी बाबा की अनोखी पहल

गुरुग्राम : दीवार ढहने से चार लोगों की मलबे में दबकर मौत

हरियाणा में गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से शनिवार को उसकी चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6.20 बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल भी हुए।

पुलिस ने कहा कि मदनपुरी श्मशान घाट की देखरेख करने और प्रबंधन समिति के सदस्य फरार हैं और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। तस्वीर में, अर्जुन नगर कॉलोनी के कुछ निवासियों को शमशान घाट की चारदीवारी के पास कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है, तभी अचानक दीवार गिर जाती है। उनके घर श्मशान घाट के पीछे हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को देवी दयाल (70), कृष्ण (52), मनोज गाबा (41) और नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस के पास नहीं है संगठन, इसलिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार : अनिल विज

लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, हरियाणा में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. लेकिन कांग्रेस ने अभी तक हरियाणा में अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. कांग्रेस के पास नहीं है कोई संगठन वहीं, भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री… Continue reading कांग्रेस के पास नहीं है संगठन, इसलिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार : अनिल विज

भाजपा ने अपने चहेतों को दिया गेहूं उठाने का ठेका, सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने रादौर मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने चहेतों को गेहूं उठाने का ठेका दे दिया है। किसान अपनी फ़सल लेकर जाएं तो जाएं… Continue reading भाजपा ने अपने चहेतों को दिया गेहूं उठाने का ठेका, सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना

करनाल में CM नायब सिंह सैनी पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल दौरे पर रहेंगे जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।

J&K, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और तूफान का अलर्ट, जानिए पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव चल रही है तो कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है।

पुलिस को वैज्ञानिक तरीके से मिलना चाहिए जांच करने का प्रशिक्षण, साथ ही देश के ज्यूडिशल सिस्टम में भी सुधार की जरूरत: महेंद्र सिंह मलिक

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में पिछले दिनों पुलिस के सामने आधुनिक समय में आ रही चुनौतियों और जवाब देही पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के रिटायर्ड 54 डीजीपी ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के डायरेक्टर डीजीपी अमित गर्ग ने की। बैठक में हरियाणा से… Continue reading पुलिस को वैज्ञानिक तरीके से मिलना चाहिए जांच करने का प्रशिक्षण, साथ ही देश के ज्यूडिशल सिस्टम में भी सुधार की जरूरत: महेंद्र सिंह मलिक

हरियाणा सरकार ने गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए उठाए कदम: बनवारी लाल

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: चंडीगढ़ में हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने बताया कि गर्मी के सीजन में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। वही नहरी पानी कम हो जाता है। सरकार ने चुनौती का समाधान करने के लिए पानी भंडारण की क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों… Continue reading हरियाणा सरकार ने गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए उठाए कदम: बनवारी लाल

दुष्यंत चौटाला जैसे मजबूत नेताओं को लोकसभा भेजना चाहती है जनता, जेजेपी बनेगी विकल्प: दिग्विजय चौटाला

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी 60 दिन के समय में कोई नई पॉलिसी तो बना सकते है लेकिन उसे लागू करके जमीनी हकीकत नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद… Continue reading दुष्यंत चौटाला जैसे मजबूत नेताओं को लोकसभा भेजना चाहती है जनता, जेजेपी बनेगी विकल्प: दिग्विजय चौटाला