करनाल में CM नायब सिंह सैनी पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल दौरे पर रहेंगे जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।

CM नायब सैनी ने अलग-अलग गांवों के सरपंचों से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दिया सभी सीट जीतने का लक्ष्य

उन्होंने हरियाणा में सभी दस की दस लोकसभा सीटों को जीतने के लक्ष्य के दोहराते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगने के साथ काम करने की भी सलाह दी।

महम में विजय संकल्प रैली का आयोजन, CM सैनी, सांसद अरविंद शर्मा हुए शामिल

रोहतक के महम में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए जहां उनका पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

‘हरियाणा की जनता है BJP- PM मोदी के साथ’- शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

उन्होंने आगे कहा कि मनोहर लाल को तो मैं पूर्व मुख्यमंत्री बोलती ही नहीं, बल्कि उन्हें अभूतपूर्व मुख्यमंत्री बोलना चाहती हूं। क्योंकि वह पूर्व नहीं अभूतपूर्व शख्सियत है। उनकी कार्यशैली सदा प्रदेश वासियों के प्रति समर्पित रही है। हमारी पार्टी संगठन द्वारा लिए गए फैसलों के अनुसार हमारे सभी कार्यकर्ता काम करते हैं। मनोहर लाल भी एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में अलग-अलग तरह से मजबूत सेवाएं दे चुके हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है कि वह छोटे घर से निकलकर बड़े घर में जाएं।

CM नायब सैनी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आवंटित किए जाने वाले सरकारी विभागों पर बीजेपी अध्यक्ष के साथ चर्चा की, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी उनकी सहमति ली गई।