Bank Holiday Next Week: अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले ही तैयारी कर लें। 22 जून से 28 जून, 2026 के बीच देशभर में सरकारी और निजी बैंकों की कुल चार दिन छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों के चलते 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
RBI ने जारी की है छुट्टियों की लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पर्वों के साथ-साथ दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी और कई अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों या शहरों तक सीमित रहेंगे।
22 जून को बंद रहेंगे बैंक
22 जून, सोमवार को रथ यात्रा (Rath Yatra) के अवसर पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा।
25 जून को रहेगा अवकाश
25 जून, गुरुवार को मुहर्रम से जुड़े विशेष अवसर पर केवल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी स्थानीय स्तर पर लागू होगी।
26 जून को बैंक बंद
26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर देश के अधिकांश बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पटना, जयपुर और भोपाल सहित कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
27 जून को नहीं खुलेंगे बैंक
27 जून, शनिवार महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार इस दिन सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहते हैं। इसलिए देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
28 जून को अवकाश
28 जून, रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह नियमित छुट्टी होगी।
यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में लगातार तीन दिन का असर
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के ग्राहकों के लिए 26 जून से 28 जून तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, नकदी जमा करने या अन्य शाखा संबंधी कार्यों को 25 जून तक निपटाना बेहतर रहेगा।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI (Google Pay, PhonePe) और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।
Read More:
फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, IT विभाग ने जोहर ट्रस्ट को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

