CM केजरीवाल की जमानत से क्या बदल जाएगा हरियाणा चुनाव का समीकरण, AAP को मिलेगा फायदा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। 

Sep 13, 2024 - 16:12
 10

हरियाणा में ही जन्मे है केजरीवाल 

दरअसल हरियाणा में अब तक AAP के दूसरे बड़े नेता बागडोर संभाल रहे हैं। वहीं अब खुद पार्टी के मुखिया केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरेंगे। और अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। केजरीवाल का चेहरा पार्टी के पक्ष में पॉजिटिव माहौल बनाने में असरदार साबित होगा। हरियाणा से सीएम केजरीवाल का कनेक्शन भी खासा मायने रखता है। भिवानी जिले के सिवानी में जन्मे केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा के वोटर्स में सहानुभूति की लहर उठ सकती है। 

बनेगी नई चुनावी रणनीति

माना जा रहा है कि उनकी वापसी से आम आदमी पार्टी की रणनीतियों और चुनावी अभियानों को नई ताकत मिलेगी। हरियाणा चुनाव में उनकी मौजूदगी पार्टी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। बता दें, सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अब देखना ये होगा कि हरियाणा के चुनावी माहौल में केजरीवाल की एंट्री आम आदमी पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow