Budget 2024 : मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश, इन 10 पॉइंट्स में जाने क्या रहा खास 

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। मिडल क्लास को राहत देते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।  

Jul 23, 2024 - 13:11
 27
Budget 2024 : मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश, इन 10 पॉइंट्स में जाने क्या रहा खास 
Budget 2024
Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। मिडल क्लास को राहत देते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।  

इन 10 पॉइंट्स में समझे क्या रहा बजट में खास 

  1. मोबाइल फोन और पार्टस् पर कस्टम ड्यूटी कम किया गया है। जिससे मोबाइल सस्ते होंगे। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी कमकर 6% की। 
  2. सीतारमण ने कहा महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी। 
  3. इसके साथ ही कैंसर की दवा पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की गई है।  वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिसिन और मेडिकल कैंसर पेशेंट को राहत देने के लिए 3 मेडिसिन पर पूरी तरह कस्टम ड्यूटी हटाई गई, एक्सरे ट्यूब पर भी ड्यूटी घटाई गई।  इसके बाद देश में कैंसर की तीन दवाएं सस्ती हो जाएंगी। 
  4. सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपए प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।'
  5. सीतारमण ने कहा महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी। 
  6. नये इनकम टैक्स रिजीम: इसके अलावा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। 3 से 7 लाख रुपए तक 5 फीसदी, 7 से 10 लाख रुपए तक 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपए तक 15 फीसदी। 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी। 15 लाख से ज्यादा की सैलरी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।
  7. 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी। 
  8. जिन स्‍टूडेंट्स को सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए 10 लाख तक के लोन में सरकारी मदद म‍िलेगी। सालाना लोन पर ब्‍याज का 3% पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई-वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  9. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर 20 लाख कर दी गई है। साथ ही पांच करोड़ आदिवासियों के लिए उन्नत ग्राम अभियान चलाया गया है। 
  10. किसान के लिए: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow