2019 में चुनाव हार गए थे कांग्रेस के ये दो बड़े नेता, अब पार्टी ने बेटों को दिया मौका, क्या ले पाएंगे पिता की हार का बदला

हरियाणा में कांग्रेस ने कैथल जिले की दो सीटों पर अपने दो बड़े नेताओं के बेटों को उतारा है। ये दोनों ही हॉट सीटें बन गई हैं। ऐसे में इस बार सबकी नजरें कैथल पर टिकी हैं।

Sep 13, 2024 - 16:27
 9
 2019 में चुनाव हार गए थे कांग्रेस के ये दो बड़े नेता, अब पार्टी ने बेटों को दिया मौका, क्या ले पाएंगे पिता की हार का बदला

हरियाणा में कांग्रेस ने कैथल जिले की दो सीटों पर अपने दो बड़े नेताओं के बेटों को उतारा है। ये दोनों ही हॉट सीटें बन गई हैं। ऐसे में इस बार सबकी नजरें कैथल पर टिकी हैं। दोनों उम्मीदवार अपने पिता की हारी सीट पर बाजी पलटने उतरे हैं। कांग्रेस ने कैथल सीट से आदित्य सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं कैथल की कलायत सीट से विकास सहारण को टिकट दिया है।

2019 के चुनावों में मिली थी हार 

आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं। और विकास सहारण हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बेटे हैं। आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में रणदीप सुरजेवाला को कैथल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के लीलाराम गुर्जर ने 1246 वोटों से हराया था। वहीं अबकी बार उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला की लड़ाई आसान नहीं है। क्योंकि यहां उनका मुकाबला बीजेपी के लीलाराम से है। पिछले बार जयप्रकाश भी चुनाव में हार गए थे। उन्हें बीजेपी के कमलेश ढांडा ने हराया था। वहीं इस बार दोनों नेताओं के बेटों पर भरोसा जताया गया है। अब देखना होगा कि दोनों उम्मीदवार पिछले चुनाव में अपने पिता को मिली हार का बदला ले पाएंगे या नहीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow