PM मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक जनसभा को संबोधित कर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों के आने के कारण पुलिस की ओर से भी 14 सितंबर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। 

Sep 13, 2024 - 11:33
 31
PM मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
PM मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक जनसभा को संबोधित कर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों के आने के कारण पुलिस की ओर से भी 14 सितंबर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। 

दो किलोमीटर तक सुरक्षा कर्मी तैनात

कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर सुरक्षा का मजबूत चक्र बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। रैली स्थल के दो किलोमीटर तक के एरिया में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

यह मार्ग रहेंगे बंद

कुरुक्षेत्र के एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि 14 सितंबर को यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। कुरुक्षेत्र शहर में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं,  जो यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। 14 सितम्बर को थर्ड गेट से पुराना बस अड्डे तक VVIP आगमन के चलते आमजन के लिए मार्ग बंद किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी एरिया में कुछ समय के लिए आमजन के लिए यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

14 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट ग्राउंड, ब्रह्मसरोवर के दक्षिण एरिया में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर आमजन के लिए आवागमन कुछ समय के लिए प्रतिबंध रहेगा. पिहोवा से आने वाले हैवी वाहनों जो यमुनानगर करनाल वा दिल्ली वा अम्बाला जाने के लिए पेहवा नरकातारी से ढांड रोड मिर्जापुर टी-प्वाइंट दयालपुर किरमिच रोड, चनारथल किरमिच रोड बीआर चौक से होते हुए यमुनानगर करनाल वा दिल्ली वा अम्बाला जा सकते है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

यमुनानगर करनाल और दिल्ली व अंबाला से पेहवा कैथल जाने वाले व्हीकल 100 फुटा रोड से होते हुए ब्रह्मा चौक, उद्यम सिंह चौंक, बी आर चौक चनारथल किरमिच रोड दयालपुर के रास्ते मिर्जापुर होते हुए कैथल पेहवा जा सकते है। स्मारक के पीछे सरकारी टोयले के पास जो रास्ता सैन भगत चौंक की तरफ जाता है। वह रास्ता VVIP आगमन के चलते के आमजन के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग पर भी वीवीआईपी आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक यातायात बंद रहेगा। इस बारे में सभी थाना प्रभारी व संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है। आम जनता के लिए पार्किंग स्थल 18 मंजिला मंदिर के पास तिरुपति बालाजी मंदिर के पीछे पार्किंग स्थल बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow