राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा - वे घबराए हुए

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब राजनेता देवी-देवताओं की शरण में भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए।

Oct 2, 2024 - 15:11
 38
राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा - वे घबराए हुए
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब राजनेता देवी-देवताओं की शरण में भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सनातन समाज और मानवता पर मां का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और खासतौर पर राहुल और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे पर भी कटाक्ष किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में जोड़तोड़ के काम पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) घबराए हुए हैं। कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। अब राहुल गांधी उसकी लीपापोती पर लगे हुए हैं। उन्होंने हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए आशा जताई कि हरियाणा की जनता तीसरी बार भी बीजेपी को सेवा करने का अवसर देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow