दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM नायब सैनी, खुद किया खुलासा

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बड़ोली ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की बजाए लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

Aug 31, 2024 - 12:29
 42
दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM नायब सैनी, खुद किया खुलासा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी किसी भी दल की उम्मीदवारों को लेकर आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है, लेकिन अभी से राजनेताओं के साथ-साथ जनता भी उम्मीदवारों के नामों को लेकर कयास लगाने लगी है। कई स्थानों पर भी संभावित उम्मीदवारों के नाम भी प्रकाशित किए जा रहे हैं। इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बड़ोली ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की बजाए लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया था आधिकारिक बयान

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्थान पर करनाल से विधानसभा चुनाव जितकर विधायक बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट को लेकर इस बार राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। इस बार मुख्यमंत्री के करनाल की बजाए लाडवा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी चर्चा चल रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहर लाल बडोली से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी और कहा कि मुख्यमंत्री लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

रात में CM ने दिया यह बयान

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली की ओर से दिए गए बयान को लेकर जब करनाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चुनाव लडऩे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘मैं करनाल से ही चुनाव लड़ूंगा’। प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर पूछे सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि ‘वह हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं’, उन्हें मुझसे ज्यादा जानकारी होगी”। पार्टी के संसदीय बोर्ड में जन नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, ‘उसकी लिस्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को दी गई है’। ‘अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन मैं करनाल से ही चुनाव लड़ूंगा’।

दो स्थानों से चुनाव लड़ेंगे CM

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया तो उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘करनाल से भी मैं ही चुनाव लड़ूंगा’। ऐसे में मुख्यमंत्री के शब्दों पर गौर करे तो लगता है कि वह इस बार दो स्थानों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री ने करनाल से भी शब्द का इस्तेमाल किया, जोकि इशारा करता है कि वह इस बार दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसका फैसला बीजेपी की ओर से जारी की जाने वाली उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद ही होगा।

भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर होती है ED की कार्रवाई

भूपेंद्र हुड्डा पर ईडी की ओर से की गई कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, ईडी उन पर कार्रवाई करती है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। जैसा कोर्ट का दिशा निर्देश होता है, वैसे कार्रवाई होती है। अमित शाह के हरियाणा दौरे पर सीएम ने कहा कि 1 अगस्त को हरियाणा में बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें अमित शाह आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow