FORBES 2024 की नई लिस्ट में ये उद्योगपति पहुंचे टॉप पर, कमाई के मामले में गौतम अडानी ने बनाया रिकॉर्ड

भारत की सबसे अमीर शख्सियतों को लेकर फोर्ब्स इंडिया ने साल 2024 के लिए अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले नंबर पर मुकेश अंबानी हैं।

Oct 11, 2024 - 14:19
 16
FORBES 2024 की नई लिस्ट में ये उद्योगपति पहुंचे टॉप पर, कमाई के मामले में गौतम अडानी ने बनाया रिकॉर्ड
Advertisement
Advertisement

भारत की सबसे अमीर शख्सियतों को लेकर फोर्ब्स इंडिया ने साल 2024 के लिए अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। बता दें की फोर्ब्स 2024 के 100 सबसे अमीर भारतीय टाइकून की ल‍िस्‍ट में उनका नंबर टॉप पर है। उनकी संपत्ति पिछले एक साल में 27.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 119.5 बिलियन डॉलर हो गई है। उनका मौजूदा नेट वर्थ 108.3 बिलियन डॉलर है, ज‍िसके दम पर वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं। फोर्ब्स की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि इस साल भारत के शीर्ष 100 सबसे अमीर लोगों की कुल नेट वर्थ पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।

प्रॉफिट के मामले में गौतम अडानी आगे 

वहीं, सबसे ज्यादा डॉलर कमाने के मामले में गौतम अडानी सबसे आगे रहे। रिपोर्ट के अनुसार अडानी प‍िछले एक साल में सबसे ज्‍यादा प्रॉफिट कमाने वाले शख्‍स रहे। उन्होंने भाई विनोद अडानी के साथ नेटवर्थ में कुल 48 बिलियन डॉलर जोड़ते हुए गौतम अडानी, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश की सबसे अमीर महिला का खिताब जिंदल ग्रुप की मुखिया सावित्री जिंदल को मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow