शादी तक पहुंची बात, फिर भी अधूरी रह गई कहानी.. 86 साल की उम्र तक अकेले क्यों रहे रतन टाटा?

भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। पर अपने किरदार और स्वभाव से वे सभी देशवासियों के दिलों में हमेशा राज करेंगे।

Oct 10, 2024 - 12:49
 31
 शादी तक पहुंची बात, फिर भी अधूरी रह गई कहानी.. 86 साल की उम्र तक अकेले क्यों रहे रतन टाटा?
Advertisement
Advertisement

भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। पर अपने किरदार और स्वभाव से वे सभी देशवासियों के दिलों में हमेशा राज करेंगे। लेकिन, एक सवाल हमेशा सामने आता है कि इतना बड़ा बिजनेस अंपायर होने के बावजूद टाटा ने कभी शादी क्यों नहीं की? दरअसल, इसकी पीछे की वजह है उनकी वो प्रेम कहानी से जो कभी पूरी नहीं हो पाई। 

लॉस एंजिल्स में हुआ था प्यार 

खुद रतन टाटा ने इस बात का जिक्र अपने मैनेजर शांतनु की स्टार्टअप Goodfellows की ओपनिंग के दौरान किया था। उन्होंने कहा था, 'आप नहीं जानते कि अकेले रहना कैसा होता है? अपने करियर के शुरुआती दिनों में, Ratan Tata को लॉस एंजिल्स में एक लड़की से प्यार हुआ था, यहां तक कि वे उस लड़की से शादी भी करने वाले थे। तभी अचानक उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा। जिस महिला से वो प्‍यार करते थे वे भी भारत आने वालीं थीं। लेकिन, 1962 में भारत-चीन युद्ध के कारण, वे भारत नहीं आ पाईं और कुछ समय बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस में ही किसी और से शादी कर ली। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow