पितृ पक्ष में सोने की कीमतों में उछाल जारी, त्योहारों में दाम बढ़ने की आशंका के चलते हो रही एडवांस बुकिंग

सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। श्राद्ध के बाद नवरात्रो, दीपावली और शादियों के समय सोने की मांग बढ़ने के साथ साथ इसकी कीमतों के 80 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद कारोबारियों की तरफ से जताई जा रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए ग्राहक पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करवाने लगे है।

Sep 19, 2024 - 11:40
Sep 19, 2024 - 15:25
 31
पितृ पक्ष में सोने की कीमतों में उछाल जारी, त्योहारों में दाम बढ़ने की आशंका के चलते हो रही एडवांस बुकिंग
पितृ पक्ष में सोने की कीमतों में उछाल जारी, त्योहारों में दाम बढ़ने की आशंका के चलते हो रही एडवांस बुकिंग

सज्जन कुमार, पंचकूला:

सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। श्राद्ध के बाद नवरात्रो, दीपावली और शादियों के समय सोने की मांग बढ़ने के साथ साथ इसकी कीमतों के 80 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद कारोबारियों की तरफ से जताई जा रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए ग्राहक पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करवाने लगे है। केंद्र सरकार की तरफ से तीन माह पहले एक्ससाइज ड्यूटी घटाने से सोने की कीमतों में लगभग चार हजार तक की गिरावट दर्ज की गई और ग्राहकों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित माना जाता है वहीँ शादियों और त्योहारों में भी इसकी खरीद अधिक होती है। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 74800 रूपए वहीँ 22 कैरेट की कीमत 70400 रही।  

ज्वेलर्स के.अर महाजन ने बताया की केंद्र की तरफ से एक्साइस ड्यूटी घटाए जाने से सोने की कीमतों में लगभग पांच हजार रूपए की गिरावट हुई थी और उस समय सोने की बिक्री  में वृद्धि दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा की सोने की कीमते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित होती है। सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। आगामी समय में उम्मीद है की यह वृद्धि जारी रहेगी और कीमते 80 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेंगी। महाजन ने कहा की सोने में निवेश और संस्कृति से जुड़े होने के कारण इसकी खरीद पर कीमतों का कोई खासा असर नहीं देखा जा रहा है। उन्होंने कहा की कोविड के बाद सोने को ज्यादा हाईक मिली है। ग्राहक तीन - चार महीने पहले ही बुकिंग करवा देते है और जिस प्रकार से लगातार कीमतों में वृद्धि हो रही है प्री बुकिंग भी बढ़ रही है। पिछले 10 सल में  सोने की कीमतों में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow