वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को करने पड़ेंगे विशेष प्रयास : कुलतार सिंह संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद ज़रूरत है।

Jul 16, 2024 - 16:23
 17
वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को करने पड़ेंगे विशेष प्रयास :  कुलतार सिंह संधवां
वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को करने पड़ेंगे विशेष प्रयास : कुलतार सिंह संधवां
Advertisement
Advertisement

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद ज़रूरत है। इसके लिए मानव को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे। 

लगाए जाएंगे 2000 पौधे 

पंजाब विधानसभा में एक पौधा लगा कर वातावरण बचाने संबंधी विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए संधवां ने कहा कि इस अभियान दौरान विधान सभा के अधिकारित क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से-कम एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। 

पंजाब में वन क्षेत्रफल को बढ़ाने की जरूरत 

संधवां ने पंजाब में वन क्षेत्रफल बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अलग- अलग समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक एंव धार्मिक संस्थाओं, इकाईयों एंव यूथ क्लबों एंव दूसरे संस्थानों को अधिक से अधिक पौधे लगा कर मानवता के कल्याण वाले इस काम में शामिल होने की अपील भी की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow