आज फिर से हरियाणा के चुनावी रण में होंगे अमित शाह, कल पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनावी कमान संभाल चुके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

Sep 27, 2024 - 11:16
 19
आज फिर से हरियाणा के चुनावी रण में होंगे अमित शाह, कल पीएम मोदी भरेंगे हुंकार
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनावी कमान संभाल चुके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी जनसभाओं के जरिए जहां शाह लगातार कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं, वह अपनी पार्टी की ओर से बीते 10 साल के दौरान किए गए कामों के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कामों की भी जानकारी जनता के बीच रख रहे हैं।

28 को आएंगे पीएम मोदी 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हिसार के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। बड़ौली ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार और घपले व घोटालों पर फूलस्टॉप लगाने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती और विश्वास के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपना अपना योगदान दे रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा की जनता प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने वाली है। 

ये दिग्गज भी भरेंगे हुंकार

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, कैथल, असंध और सफीदों में पब्लिक मीटिंग करेंगे। 27 सितंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करनाल में जुंडला और भिवानी के तोशाम में रहेंगे। 27 को ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बेरी विधानसभा में रहेंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को फरीदाबाद एनआईटी, कनीना, रादौर और जगाधरी में रहेंगे। 28 सितंबर को ही केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीका, बादली में जनसभा करेंगे। 30 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कलानोर, सोहना और पलवल में पब्लिक मीटिंग करेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नेहा धवन, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रवासी जिला प्रभारी राजेंद्र राठौड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, जिला मीडिया प्रमुख कृष्ण खटाना, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल, डॉ. वैभव बिदानी, मनीष एलावादी , रविन्द्र रॉकी, राज कुमार इंदौरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow