पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलात, हथियारों की तस्करी के अंतरराज्यी रैकेट का किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान दौरान अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी के एक और नैटवर्क का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

Jul 16, 2024 - 16:16
Jul 17, 2024 - 09:58
 23
पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलात, हथियारों की तस्करी के अंतरराज्यी रैकेट का किया पर्दाफाश
पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलात, हथियारों की तस्करी के अन्य अंतरराज्यी रैकेट का किया पर्दाफाश
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान दौरान अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी के एक और नैटवर्क का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने हथियारों की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को 32 बोर के तीन पिस्तौल सहित गिरफ़्तार किया है। 

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी 

इस बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने मध्य प्रदेश के अवैध हथियार डीलरों से अपनी खेप खरीदी थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या के मामले में शामिल होना भी शामिल है। इन आरोपियों से 3 पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow