हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, जल रक्षक बनाए गए पंप अटेंडेंट

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले जल विभाग को बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रदेश सरकार ने 184 जल रक्षकों को अब पंप अटेंडेंट बनाया है।

Oct 14, 2024 - 16:21
 47
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, जल रक्षक बनाए गए पंप अटेंडेंट
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले जल विभाग को बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रदेश सरकार ने 184 जल रक्षकों को अब पंप अटेंडेंट बनाया है। दो साल की अनुबंध अवधि पूरी करने के बाद ये सभी कर्मचारी विभाग में रेगुलर किए जाएंगे, जिससे इन्हें राज्य सरकार की ओर से तय वेतन और भत्तों का लाभ मिलेगा। इस तरह से इन कर्मचारियों की अब दिवाली रोशन होने वाली है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल रक्षकों के लिए 12 साल की अनुबंध अवधि तय की है।

जिन्हें 5400 रुपए मासिक मानदेय दिया जाता है। प्रदेश भर में 184 कर्मचारियों ने 12 साल की तय अवधि को पूरा कर लिया है। इसलिए इन्हें पंप अटेंडेंट बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में अब भी करीब 700 कर्मचारी ऐसे हैं, जो इस अवधि को पूरा कर रहे हैं और इसी साल दिसंबर तक इनका 12 साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।  ऐसे में जल शक्ति विभाग को दिसंबर में इन कर्मचारियों को लेकर भी फैसला करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow