स्मार्टफोन, हीरे, दवाइयों… पर 0% टैरिफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के बाद भारतीय उद्योग और निर्यातकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Feb 7, 2026 - 15:56
Feb 7, 2026 - 15:57
 10
स्मार्टफोन, हीरे, दवाइयों… पर 0% टैरिफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के बाद भारतीय उद्योग और निर्यातकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेरिका ने भारत के कई प्रमुख उत्पादों पर 0 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इससे दवाइयों, जेम्स-ज्वैलरी, मसालों और टेक्नोलॉजी सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा।

किन भारतीय उत्पादों पर US ने लगाया 0% टैरिफ

पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका भारत के कई अहम उत्पादों पर पूरी तरह ड्यूटी खत्म कर रहा है। इनमें फार्मा उत्पाद, जेम्स एंड डायमंड्स, स्मार्टफोन, मसाले, चाय-कॉफी, नारियल और नारियल तेल, काजू, वेजिटेबल ऑयल, कई फल और सब्जियां शामिल हैं।

इसके अलावा केला, आम, अनानास, मशरूम, सब्जियों की जड़ें, कोको और उससे बने उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड जैसे अमरूद जैम को भी जीरो टैरिफ की श्रेणी में रखा गया है।

इंडस्ट्रियल और हाई-टेक सेक्टर को भी फायदा

उद्योग मंत्री ने कहा कि सिर्फ कृषि और फूड सेक्टर ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल और हाई-टेक क्षेत्रों को भी बड़ी राहत मिली है। एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट्स के पार्ट्स, मशीनरी पार्ट्स, एल्यूमिनियम पार्ट्स, जिंक ऑक्साइड, मिनरल्स, नेचुरल रबर, एसेंशियल ऑयल, प्लैटिनम कॉइंस और फार्मा से जुड़ी कई वस्तुओं पर भी 0 फीसदी टैरिफ लागू किया गया है।

कृषि और डेयरी पर समझौता नहीं

पीयूष गोयल ने साफ किया कि भारत ने अपने किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया है। अमेरिका को डेयरी और संवेदनशील कृषि उत्पादों पर कोई छूट नहीं दी गई है।

30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुला

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारत के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर की अमेरिकी अर्थव्यवस्था का बाजार कम टैरिफ पर खुल गया है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जो भारत के पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देशों से भी कम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।