Punjab बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब, 2022 से अब तक 1.5 लाख करोड़ का निवेश, 5.3 लाख युवाओं को मिली नौकरी - CM मान
पंजाब अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य ही नहीं, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।
पंजाब अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य ही नहीं, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि मार्च 2022 के बाद से राज्य को लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 5.3 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। यह निवेश पंजाब को स्थिर, आधुनिक और भविष्य के अनुरूप राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि निवेश के नजरिए से पंजाब देश के सबसे पसंदीदा राज्यों में शामिल होता जा रहा है। साथ ही, पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट 13 से 15 मार्च तक होगा।
नए सेक्टरों में खुल रहे हैं बड़े अवसर
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वित्तीय और डिजिटल सेवाएं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन व साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाएं, औद्योगिक और रियल एस्टेट सहयोग जैसे क्षेत्रों में तेजी से संभावनाएं बढ़ रही हैं।
वैश्विक कंपनियों का बढ़ता भरोसा
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नेस्ले, क्लास, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, वर्बियो और डैनोन जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पहले ही पंजाब में निवेश कर चुकी हैं। इसके अलावा जापान, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस सहित कई देशों की कंपनियों की बढ़ती रुचि से पंजाब की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।
What's Your Reaction?