दो दिन के मलेशिया दौरे पर पहुंचे PM मोदी, भारतीयों को किया संबोधित, कहा - जल्द लॉन्च करेंगे UPI
भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे।
भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। इस दौरे के जरिए दोनों देश रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई मिलेंगी।
रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फोकस
मलेशिया रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्ते ऐतिहासिक रहे हैं और बीते वर्षों में इनमें मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत को लेकर वह उत्साहित हैं। इस दौरान समग्र रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने, रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा होगी।
कुआलालंपुर में हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान PM मोदी को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत खुश हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।
मलेशिया में जल्द शुरू होगा UPI
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय नागरिकों को संबोधित किया और विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना तय है और इस यात्रा में भारतीय प्रवासी अहम भागीदार हैं। उन्होंने मलेशिया के लोगों को भरोसा दिलाया कि भारत की डिजिटल पेमेंट प्रणाली UPI जल्द ही मलेशिया में भी शुरू की जाएगी।
What's Your Reaction?