Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले में CM मान का बयान, बोले - SIT करेगी जांच

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौैरान उन्होेंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है।

Dec 29, 2025 - 18:40
Dec 29, 2025 - 18:52
 10
Punjab :  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले में CM मान का बयान, बोले - SIT करेगी जांच

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौैरान उन्होेंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और संवेदनशील घटना है। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार को इस मामले में कई धार्मिक संस्थाओं से शिकायतें मिली हुईं थी। जिसके बाद FIR दर्ज कर विशेष जांच टीम SIT गठित की गई है।

Hero Image

SIT कर रही है जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIT को निष्पक्ष जांच के पूरे अधिकार दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप कहां गए। उन्होंने कहा कि सिख संगत को सच्चाई जानने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम FIR में दर्ज हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। किसी भी व्यक्ति या संस्था को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि यह मामला सिर्फ धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि पवित्र स्वरूपों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस जांच को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इन लोगों पर हुई थी FIR दर्ज

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूप के आरोप में अभी तक 16 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। बता दें कि इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दस लोग शामिल हैं, जिसमें डॉ. रूप सिंह (पूर्व मुख्य सचिव), मंजीत सिंह ( पूर्व सचिव धर्म प्रचार समिति), गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह और दलबीर सिंह शामिल हैं। साथ ही अन्य 6 लोग जिनके नाम कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, एक अन्य सतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह हैं।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।