Tuesday, March 10, 2026
Home Current News विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से...

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की बात

Advertisement

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि कल यानि बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की।

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे बीच पहलगाम हमले में शामिल अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई जिसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ देने का आश्वासन भी दिया है।