पंजाब सीएम भगवंत मान ने रेवाड़ी में निकाला रोड शो, भाजपा पर भी साधा निशाना 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हरियाणा में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और नायब सैनी पर भी खूब हमला बोला।

Sep 21, 2024 - 16:13
 27
पंजाब सीएम भगवंत मान ने रेवाड़ी में निकाला रोड शो, भाजपा पर भी साधा निशाना 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हरियाणा में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और नायब सैनी पर भी खूब हमला बोला। भगवंत मान ने कहा कि गर्मी के बाद भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। इससे पता चलता है कि हरियाणा में बदलाव होगा 

सीएम मान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार थी। लेकिन बीच में खट्टर का इंजन खटारा हो गया। नया इंजन लगाया तो उसे पता ही नहीं है कि किस पटरी पर जाना है। आज हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इनकी सारी बातें जुमला हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow