UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?

Upsc यानी संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

Jul 20, 2024 - 16:00
 13
UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?

Upsc यानी संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो यूपीएससी चेयरपर्सन मनोज सोनी ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है। मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। मगर उन्होंने करीब पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साल 2017 में संघल लोक सेवा आयोग में सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे।

 16 मई 2023 को उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। यह इस्तीफा ऐसे वक्त में है, जब ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का विवाद सुर्खियों में है। हालांकि, इस्तीफे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दें कि मनोज सोनी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है । हालांकि, सूत्रों को कहना है कि मनोज सोनी के इस्तीफे का मसला IAS पूजा खेडकर से जुड़ा नहीं है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सूत्र के अनुसार उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है।

कौन हैं मनोज सोनी?

सूत्रों के अनुसार, मनोज सोनी अब अपना अधिक समय गुजरात में स्वामीनारायण संप्रदाय की एक ब्रांच अनूपम मिशन को देना चाहते हैं। साल 2020 में दीक्षा प्राप्त करने के बाद वे अनूपम मिशन में एक साधु या निष्काम कर्मयोगी बन गए। मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। 2005 में जब वे 40 वर्ष के थे, तब नरेंद्र मोदी ने उन्हें वडोदरा के प्रसिद्ध एमएस विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था। इस तरह वे देश के सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow