पुलिस थाने के नजदीक चल रहा था अवैध हुक्का बार, CM फ्लाइंग की छापेमारी में हुआ खुलासा

करनाल जिला सचिवालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर 32 पुलिस स्टेशन के नजदीक बीते कई महीनों से अवैध हुक्का बार चल रहा था।

Aug 6, 2024 - 13:29
 31
पुलिस थाने के नजदीक चल रहा था अवैध हुक्का बार, CM फ्लाइंग की छापेमारी में हुआ खुलासा

करनाल जिला सचिवालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर 32 पुलिस स्टेशन के नजदीक बीते कई महीनों से अवैध हुक्का बार चल रहा था। यह पर बेहद महंगे और आलीशान रेस्टोरेंट में हुई सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में इस हुक्का बार का खुलासा हुआ। छापे के दौरान सीएम फ्लाइंग को दो दर्जन हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित सामग्री का जखीरा भी बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो मैनेजरों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस स्टेशन के नजदीक चल रहा था हुक्का बार

करनाल जिला सचिवालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर 32 पुलिस स्टेशन के नजदीक बीते कई महीनों से अवैध हुक्का बार चल रहा था। यह पर बेहद महंगे और आलीशान रेस्टोरेंट में हुई सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में इस हुक्का बार का खुलासा हुआ। यहां शराब के महंगे ब्रांड के साथ हुक्का भी सर्व होता था। सीएम फ्लाइंग की टीम जब आबकारी विभाग और ड्रग्स विभाग के अधिकारियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंची तो हुक्के का सेवन किया जा रहा था। रेड के बाद कस्टमर और हुक्का तैयार करने वाले कई लोग मौके से फरार हो गए। ड्रग्स विभाग ने हुक्का बार से फ्लेवर्ड तंबाकू के करीब दो दर्जन डिब्बे और निकोटिन युक्त सामग्री बरामद की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow