राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा - “ये भारत-फिजी के संबंधों का परिचायक”

फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया।

Aug 6, 2024 - 14:20
 61
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा - “ये भारत-फिजी के संबंधों का परिचायक”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी फिजी यात्रा के दौरान फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने सम्मान का धन्यवाद करते हुए कहा, “यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है।"

तीन देशों की यात्रा पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने तीन देशों के दौरे पर हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने फिजी से की। मंगलवार 6 अगस्त को वे फिजी की राजधानी सुवा में पहुंची। जहां उनका स्टेट हाउस में भव्य स्वागत हुआ। इस समारोह के बाद, दोनों देशों के नेताओं ने बहुत से मुद्दों पर चर्चा की और 'राज्य प्रमुखों के आवासों का सौरीकरण' परियोजना के विकास पर भी बातचीत। यह पहल पिछले साल पीएम मोदी ने फिजी के साथ शुरू की थी, जिसे अब दोनो देश मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु, फिजी के बाद न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना होंगी, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow