हरियाणा के 15 शहरों में बारिश का अलर्ट, कईं शहरों में बूंदाबांदी जारी, जानिए कब होगी मानसून की विदाई?

हरियाणा में मानसून रुक-रुक कर फिर से एक्टिव हो रहा है। हरियाणा में मानसून अब दो दिन और एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 15 शहरों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है, जिसके चलते भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश के आसार हैं।

Sep 13, 2024 - 11:07
 27
हरियाणा के 15 शहरों में बारिश का अलर्ट, कईं शहरों में बूंदाबांदी जारी, जानिए कब होगी मानसून की विदाई?
हरियाणा के 15 शहरों में बारिश का अलर्ट, कईं शहरों में बूंदाबांदी जारी, जानिए कब होगी मानसून की विदाई?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में मानसून रुक-रुक कर फिर से एक्टिव हो रहा है। हरियाणा में मानसून अब दो दिन और एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 15 शहरों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है, जिसके चलते भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश के आसार हैं।

14 तक प्रदेश में बारिश

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आज रात से लेकर 14 सितंबर के दौरान बीच-बीच में हवाएं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 15 सितंबर से फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow