UPSC में उत्तीर्ण प्रदेश के होनहारों को CM ने किया सम्मानित, बोले-हरियाणा के धाकड़ देश में छोड़ेंगे अमिट छाप

Jul 16, 2024 - 13:15
 23
UPSC में उत्तीर्ण प्रदेश के होनहारों को CM ने किया सम्मानित, बोले-हरियाणा के धाकड़ देश में छोड़ेंगे अमिट छाप
UPSC में उत्तीर्ण प्रदेश के होनहारों को CM ने किया सम्मानित, बोले-हरियाणा के धाकड़ देश में छोड़ेंगे अमिट छाप

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़: 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं, देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही देश में अलग-अलग भाषाएं, बोली, संस्कृति व संस्कार हैं, लेकिन इन्हीं विविधिताओं में ही एकता का सार है।

दूसरों की सहायता करना भारतीय परंपरा

उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना का हिस्सा है, आप लोग देश की पूरी लगन व तल्लीनता से सेवा करेंगे। मौजूदा सिस्टम में से सरल रास्ता निकाल कर देशवासियों के जीवन को सुगम बनाने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करना हमारे देश की परंपरा है, इसलिए आप लोग भी इसी परिपाटी पर चलते हुए देश के मान व सम्मान को बढ़ाने में योगदान देंगे।

भारत को बनाना है दुनिया का सिरमौर

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसी का नतीजा है कि विश्व के शक्तिशाली देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए लालायित हैं। 

इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि भारत को दुनिया में सिरमौर देश बनाना है, इसमें आप लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा को प्रगति व विकास के पथ पर लाने में हमारे उच्च अधिकारियों ने प्रयास किए हैं, उसी तरह से आप लोग भी देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

हरियाणा के लोगों से मिला अपार स्नेह

इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सविच टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि किसी समय वे स्वयं भी उन्हीं की तरह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा को उत्तीर्ण करके हैदराबाद से हरियाणा आए थे, 36 साल के कार्यकाल में उन्हें हरियाणा के लोगों का अपार स्नेह मिला और वे हरियाणा के होकर रह गए, इसकी उन्हें खुशी है। आप लोग ईमानदारी व मेहनत देश की सेवा करें।

इन्होंने भी किया संबोधित

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने भी अभ्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह, व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow