बाजीगर कौम ने कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी, CM नायब सैनी ने सराहना करते हुए दिए 21 लाख रुपए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाजीगर कौम ने हमेशा धर्म की रक्षा करने का काम किया। इस समाज के लोगों ने धर्म की रक्षा करने के लिए घर और जमीन तक छोड़ दी, लेकिन कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी।

Jul 29, 2024 - 13:15
 16
बाजीगर कौम ने कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी, CM नायब सैनी ने सराहना करते हुए दिए 21 लाख रुपए
बाजीगर कौम ने कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी, CM नायब सैनी ने सराहना करते हुए दिए 21 लाख रुपए

नकुल जसूजा, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाजीगर कौम ने हमेशा धर्म की रक्षा करने का काम किया। इस समाज के लोगों ने धर्म की रक्षा करने के लिए घर और जमीन तक छोड़ दी, लेकिन कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर बाजीगर समाज की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने समाज द्वारा बनवाए गए मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाजीगर समाज की धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इस अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रधान नादर चंद, समाज सेवी छिंदा राम सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी  को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

धर्म की रक्षा के लिए किया जीवन न्यौछावर-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लक्खी शाह बंजारा ने धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इस महान व्यक्ति ने गुरु तेग बहादुर जी के शीश को मुगलों से लोहा लेने के उपरांत अपने घर लाए और अपने घर पर अंतिम संस्कार किया। बाबा लक्खी शाह बंजारा ने मुगलों के आतंक की जरा भी परवाह नहीं की और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे। आज बाबा लक्खी शाह बंजारा जैसे महान लोगों के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस समाज का एक गौरवशाली इतिहास है। इतना ही नहीं बाबा लक्खी शाह बंजारा ने कुरुक्षेत्र के गांव ईशरगढ़ में भी बावड़ी बनाकर लोगों व राहगीरों की प्यास बुझाने का काम किया। यह सरकार इन महान लोगों के आदर्शों को अपनाकर जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए काम कर रही है।

समाज के लिए करना होगा कार्य-जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि बाबा लक्खी शाह बंजारा के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज के लिए कार्य करना होगा। आज बदलते दौर में उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके देश की सेवा करनी चाहिए। यह सरकार गरीब लोगों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए है।

बाजीगर एक बाहुदर कौम-सुधा

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस समाज का इतिहास बहुत प्राचीन है। यह एक बहादुर कौम है, इस कौम ने हमेशा समाज की सेवा में अग्रणी होकर कार्य किया है। इस समाज के लिए सरकार हमेशा सहयोग करेगी और इस समाज के लोगों के लिए ब्रह्मसरोवर के किनारे बने आश्रम और अन्य कार्यों के लिए हमेशा सहयोग किया है।

अग्रणी होकर कार्य करता है बाजीगर समाज-कुलवंत

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने मेहमानों का स्वागत करते हुए समाज के लोगों द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज के लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि यह समाज हमेशा समाज सेवा में अग्रणी होकर कार्य करता है और आने वाले समय में समाज के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी  के हाथों को और मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रधान नादर चंद तथा समाजसेवी छिंदा राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow