जनता का इलाज कर मिलती है आत्मिक शांति- डॉ. गुरविंदर सिंह बल

खुड्डा अली शेर दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरविंदर सिंह बल और उनके परिजनों की तरफ से सरदार बलकार सिंह बल की पुण्यतिथि के मौके पर सुखमनी साहब का पाठ किया गया।

Jul 29, 2024 - 15:06
 48
जनता का इलाज कर मिलती है आत्मिक शांति- डॉ. गुरविंदर सिंह बल
जनता का इलाज कर मिलती है आत्मिक शांति- डॉ. गुरविंदर सिंह बल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : खुड्डा अली शेर दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरविंदर सिंह बल और उनके परिजनों की तरफ से सरदार बलकार सिंह बल की पुण्यतिथि के मौके पर सुखमनी साहब का पाठ किया गया। इस दौरान एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की गई। इस दौरान लोगों के मुफ्त एक्सरे और ब्लड टेस्ट किए गए। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गई। मौके पर डॉ. गुरविंदर सिंह बल ने कहा कि डॉक्टरी का पेशा एक ऐसा पेशा है, जिससे एक इंसान दूसरे इंसान का जीवन बचाने का काम करता है।

 इस पेशे में आने के बाद उन्हें अनुभव हुआ कि वह कैसे दूसरे इंसान के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए सरदार बलकार सिंह बल की पुण्यतिथि के मौके पर चिकित्सा शिविर लगाने का कार्य शुरू किया। इस काम के जरिए वह ना केवल गरीब व जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज करते हैं, बल्कि ऐसा करके उन्हें मन की शांति भी महसूस होती है, क्योंकि कईं बार शिविर में ऐसे लोग भी आते है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज करवा पाने में भी असमर्थ होते है।

सरकारी नौकरी में रहते हुए भी डॉ. गुरविंदर इस प्रकार के समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। ऑर्थो में जाना-माना नाम होने के बावजूद उन्होंने कभी भी इस बात पर गर्व नहीं किया, बल्कि अनेक लोगों के घुटने और कुल्हे तक बदलने का काम उनकी ओर से किया गया। डॉ. गुरविंदर कई बार इस कार्य के लिए अन्य समाज सेवी संगठनों की भी मदद लेने से पीछे नहीं हटते। उनका मानना है कि यदि उनके इस प्रयास से किसी की जिंदगी सही हो सकती है तो वह हमेशा इस प्रकार से लोगों की मदद लेते रहेंगे। डॉ. गुरविंदर ने शिविर में सहयोग करने पर एसडी गुरदयाल सिंह, एसडी जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, दविंदर सिंह और खुड्डा अली शेर की पूरी युवा टीम को खास तौर पर धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow