हरियाणा में फिर हुई मानसून की वापसी, 5 जिलों के लिए अलर्ट 

चार दिन बाद एक बार फिर से हरियाणा में मानसून की वापसी हुई है। एक ओर जहां चरखी दादरी में सुबह से बारिश हो रही है।

Aug 8, 2024 - 14:18
 32
हरियाणा में फिर हुई मानसून की वापसी, 5 जिलों के लिए अलर्ट 

चार दिन बाद एक बार फिर से हरियाणा में मानसून की वापसी हुई है। एक ओर जहां चरखी दादरी में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इन जिलों में यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं।

हालांकि कई जिले ऐसे भी हैं, जहां मौसम साफ है। पंचकूला में भी मौसम साफ है। हालांकि हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने इन 5 शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। 

कहां कितनी बारिश ?

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 12.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोनीपत में 6.0 मिमी, रोहतक में 3.0 मिमी, गुरुग्राम में 2.5 मिमी, पंचकूला और जींद में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और हवा के कारण तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow