साइकिल पर दूध बेचने वाले निर्मल सिंह भंगू ने कैसे खड़ा किया 2 लाख करोड़ का साम्राज्य?

Aug 28, 2024 - 12:14
 196
साइकिल पर दूध बेचने वाले निर्मल सिंह भंगू ने कैसे खड़ा किया 2 लाख करोड़ का साम्राज्य?
साइकिल पर दूध बेचने वाले निर्मल सिंह भंगू ने कैसे खड़ा किया 2 लाख करोड़ का साम्राज्य?

तिहाड़ जेल में बंद पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू ने बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वो तो दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को गहरा दर्द दे गए। निर्मल सिंह भंगू किसी जमाने में पंजाब के चमककौर साहिब गांव में साइकिल पर दूध बेचते थे। लेकिन, वक्त के साथ किस्मत ने ऐसी करवट ली कि निर्मल सिंह भंगू ने 2 लाख करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया। 10 साल अलग-अलग कंपनी में काम करने के बाद साल 1980 में निर्मल सिंह भंगू ने पर्ल्स गोल्डन फॉरेस्ट की स्थापना की। 

इसके बाद पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी बनाई। लेकिन निर्मल सिंह भंगू के अमीर बनने की कहानी कुछ अलग है। क्योंकि उन्होंने दूध वाले से लेकर फाइनेंशियल फर्म के मालिक और फिर 45 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले को अंजाम दिया। आपको बता दें कि उनके पर्ल्स ग्रुप ने बचत योजना के नाम पर 45 हजार करोड़ रुपये का गबन किया था। इन साढ़े 5 करोड़ इन्वेस्टर्स में से सिर्फ 21 लाख को अपना फंसा हुआ पैसा मिला है, बाकी अब भी सवा 5 करोड़ निवेशक रिफंड के इंतजार में हैं। ये पैसा उन्होंने विदेशों में इन्वेस्ट कर दिया था। जांच में खुलासा हुआ तो CBI ने 2016 में उन्हें पकड़ लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow