200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट मामले में बड़ा फैसला, राजा कंदोला को हुई 9 साल की सजा

200 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सरगना रणजीत सिंह राजा कंदोला और उसकी पत्नी राजवंत कौर काे दोषी करार दिया है।

Aug 14, 2024 - 10:09
 16
200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट मामले में बड़ा फैसला, राजा कंदोला को हुई 9 साल की सजा
200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट मामले में बड़ा फैसला, राजा कंदोला को हुई 9 साल की सजा

200 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सरगना रणजीत सिंह राजा कंदोला और उसकी पत्नी राजवंत कौर काे दोषी करार दे दिया गया है। जालंधर कोर्ट ने उन्हें 9 साल की सजा सुनाई है। सुनवाई सेशन जज निर्भय सिंह गिल की अदालत में हुई, जहां राजा कंदोला और उनकी पत्नी राजवंत कौर को दोषी पाया गया। कोर्ट ने राजा कंदोला को 9 साल और उसकी पत्नी को 3 साल की सजा सुनाई हैं। इसके साथ ही राजा कंदोला को 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

2012 से चल रही मामले की जांच

वहीं, जुर्माना न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई, जबकि राजा कंदोला की पत्नी राजवंत कौर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर 3 माह कारावास की सजा सुनाई गई है। ईडी की ओर से पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खुद कोर्ट में मौजूद थे। उधर राजा कंदोला की ओर से वरिष्ठ वकील मनदीप सचदेवा पेश हुए। मामले की जानकारी देते हुए वकील ने बताया कि इस मामले की जांच 2012 से चल रही थी, जिसके बाद 2015 में आरोप पत्र दाखिल किया गया, जिसके बाद आज कोर्ट में मामले का फैसला आ गया है।

रणजीत सिंह राजा कंदोला को नशीली दवाओं के साथ किया था गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि करीब 8 से 9 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। वकील ने कहा कि आरोपियों की पंजाब समेत दिल्ली में कई संपत्तियां हैं। आपको बता दें कि करीब डेढ़ दशक पहले पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर रणजीत सिंह राजा कंदोला को करोड़ों की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। ड्रग कारोबार में विदेशी संबंध सामने आने के बाद ईडी ने केस दर्ज कर मामले की जांच की थी। जांच के दौरान करोड़ों रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग मनी लेनदेन के कई लिंक भी सामने आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow