चंडीगढ़ में आज होगी Punjab Cabinet की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक आज सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Aug 14, 2024 - 10:21
 30
चंडीगढ़ में आज होगी Punjab Cabinet की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ़ में आज होगी Punjab Cabinet की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक आज सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। साथ ही मानसून सत्र बुलाने पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सिंतबर के पहले सप्ताह में सत्र शुरू हो सकता है। 

करीब पांच महीने बाद हो रही बैठक 

इसके साथ ही बैठक में करीब 27 प्रस्ताव लाए जाएंगे। बैठक में उम्रकैद की सजा काट रहे 10 कैदियों की जल्द रिहाई को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में पंजाब पंचायती राज नियम, 1994 में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। बता दें कि करीब 5 महीने बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक होने जा रही है इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 9 मार्च को बैठक हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow