हरियाणा के BJP कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने किया संवाद

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के सीनियर लीडर और कैंडिडेट जनता के बीच जा रहे हैं और अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं।

Sep 26, 2024 - 13:52
Sep 26, 2024 - 15:12
 16
हरियाणा के BJP कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने किया संवाद
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के सीनियर लीडर और कैंडिडेट जनता के बीच जा रहे हैं और अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में डिजिटल कैंपेन की भी शुरुआत कर दी है। जिससे सूबे में भाजपा के चुनावी कैंपने को धार मिलेगी।

नमो ऐप के जरिए किया संबोधित

बता दें कि पीएम मोदी ने आज यानि गुरुवार 26 सितंबर को नमो ऐप के जरिए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि जो पोलिंग बूथ जीतता है वही चुनाव जीतता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देना तय कर लिया है। पीएम मोदी ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतर्कलह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका ज्यादातर समय गुटबाजी में, लड़ाई करने में, एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में खप रहा है। ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow