हिमाचल प्रदेश में  75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को सुक्खू सरकार का तोहफा, पेंशन के साथ मिलेगा एरियर 

हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सुक्खू सरकार ने 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को उनकी सितंबर के महीने की पेंशन के साथ एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है।

Sep 26, 2024 - 13:22
 34
हिमाचल प्रदेश में  75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को सुक्खू सरकार का तोहफा, पेंशन के साथ मिलेगा एरियर 
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सुक्खू सरकार ने 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को उनकी सितंबर के महीने की पेंशन के साथ एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि पेंशनर्स को बचे हुए एरियर का 50 प्रतिशत हिस्सा भी दिया जाएगा। जिसका फायदा राज्य के करीब 30,000 पेंशनरों को होगा। 

बकाया था एरियर 

दरअसल, यह एरियर जनवरी 2016 से नए वेतनमान लागू होने के बाद से बकाया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस पर इस राहत की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि पहले ही 55 फीसदी एरियर दिया जा चुका है और अब 45 फीसदी शेष है। इसका आधा यानी 22.5 फीसदी हिस्सा इसी महीने पेंशन के साथ दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है की ये एरियर पेंशनरों के खाते में अगले महीने की 10 तारीख तक क्रेडिट किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow