हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, लेकिन नहीं मिल रही अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें अभी तक विदेश मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिली है।

Aug 2, 2024 - 14:04
 22
हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, लेकिन नहीं मिल रही अनुमति
हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, लेकिन नहीं मिल रही अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें अभी तक विदेश मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिली है। भारतीय हॉकी टीम 4 अगस्त को ओलिंपिक में अपना पहला क्वार्टर फाइनल खेलेगी। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में 19 खिलाड़ी हैं। जिनमें से 10 खिलाड़ी अकेले पंजाब से हैं। 

3 अगस्त को पेरिस जाना चाहते हैं सीएम मान 

सीएम मान ने कहा कि वह 3 अगस्त की रात पेरिस जाना चाहते हैं। ताकि वह अगले दिन भारतीय हॉकी टीम का खेल देखने के लिए समय पर पहुंच सकें। लेकिन सीएम मान अभी भी राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। सीएम मान ने एक इन्टरव्यू में कहा है कि मेरे अधिकारी राजनीतिक मंजूरी के लिए दिल्ली में विदेश मंत्रालय में इंतज़ार कर रहे हैं। मेरी उड़ान के लिए 2 दिन बचे हैं लेकिन मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। दरअसल शीर्ष स्तर के राजनीतिक नेताओं की विदेश यात्रा के लिए यह मंजूरी एक अनिवार्य शर्त होती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow