आपदा प्रभावितों का दर्द जानने समेज पहुंची सांसद कंगना रनौत, सीएम सुक्खू पर भी साधा निशाना 

हिमाचल के रामपुर के समेज गांव में बचाव और तलाशी अभियान 6वें दिन भी जारी है। 1 अगस्त को यहां बादल फटने के कारण 6 लोगों की जान चली गई थी।

Aug 6, 2024 - 12:42
 25
आपदा प्रभावितों का दर्द जानने समेज पहुंची सांसद कंगना रनौत, सीएम सुक्खू पर भी साधा निशाना 
आपदा प्रभावितों का दर्द जानने समेज पहुंची सांसद कंगना रनौत, सीएम सुक्खू पर भी साधा निशाना 

हिमाचल के रामपुर के समेज गांव में बचाव और तलाशी अभियान 6वें दिन भी जारी है। 1 अगस्त को यहां बादल फटने के कारण 6 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, कई लोग लापता भी हो गए। वहीं, आज भाजपा सांसद कंगना रनौत ने यहां का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इसके साथ ही कंगना रनौत ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर भी जमकर निशाना साधा। 

सीएम सुक्खू पर बरसी कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने कहा "राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7-7 लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो 7 लाख मिला? गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों मिलेगा या नहीं इस पर जांच होनी चाहिए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए। राज्य सरकार के मन में दया नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow