कांग्रेस में टिकटों को लेकर घमासान, आ रही है सिर फुटव्वल की नौबत: ज्ञानचंद गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता आज पदयात्रा के साथ नामांकन करेंगे। पद यात्रा में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे और ज्ञानचंद गुप्ता का नामांकन कराएंगे।

Sep 11, 2024 - 08:38
 13
कांग्रेस में टिकटों को लेकर घमासान, आ रही है सिर फुटव्वल की नौबत: ज्ञानचंद गुप्ता
कांग्रेस में टिकटों को लेकर घमासान, आ रही है सिर फुटव्वल की नौबत: ज्ञानचंद गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता आज पदयात्रा के साथ नामांकन करेंगे। पद यात्रा में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे और ज्ञानचंद गुप्ता का नामांकन कराएंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पद यात्रा सेक्टर-10-11 के तवां चौक से शुरू होगी और शहीद संदीप सांखला चौक पर संपन्न होगी। 

नामांकन भरने से पहले ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है और सिर फुटव्वल की नौबत आ रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक हरेंद्र मलिक और जिला महामंत्री परमजीत कौर भी उपस्थित रहे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 

गुप्ता ने कहा कि हमारी पदयात्रा में हज़ारों लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है। हर जगह भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सज्जनता और जनहित के कार्यों की चर्चा है। पंचकूला सहित हरियाणा के लोग तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के हरेक लोगों की जुबान पर भाजपा सरकार के जनहित कार्यों की चर्चा है। 

उन्होंने कहा कि पंचकूला में जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ है हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य पंचकूला को विकास के मामले में और तेजी से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की सोच सदा ही अपने परिवार और अपने लोगों तक सीमित रही है, जबकि हमारी सोच हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के तहत हर क्षेत्र के विकास कराने की रही है। पत्रकार के एक सवाल पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी हुई है। 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की स्वार्थी महत्वकांक्षा के कारण गठबंधन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर मैदान में है, जबकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने झूठ और अफवाह के सहारे चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ है। एक अन्य सवाल पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई पार्टी है। कांग्रेस के अंदर चार गुट हैं एक गुट हुड्डा साहब का है, तो दूसरा कुमारी सैलजा, तीसरा सुरजेवाला और चौथा कैप्टन अजय का है। 

उन्होंने कहा कि जो पार्टी गुटों में उलझी हुई है उसे जनता और जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की खबरें आ रही है कि अभी तक कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी नहीं की यह बात इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और जो सीटें बची हैं उनकी भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के लोगों ने इस बार भी पंचकूला में कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। गुप्ता ने कहा कि 8 अक्टूबर को हरियाणा में स्पष्ट बहुमत के साथ कमल खिलेंगे और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow