कालका विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने तेज किया चुनाव प्रचार

कालका से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए कालका के कई क्षेत्र मोरनी में तूफानी दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मोरनी के समलासन माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके पश्चात शक्ति रानी शर्मा ने मोरनी निवासी महिपाल के देहांत हो जाने पर उनके परिवार में जाकर संवेदना व्यक्त की और उसे पश्चात मोरनी के बाजार और व्यापार मंडल के साथ भी विशेष बैठक की। 

Sep 11, 2024 - 08:48
 47

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास के कई नए विकेश विकास के कार्य किए जाएंगे और मोरनी क्षेत्र पर्यटक की नजरों से बहुत ही खूबसूरत क्षेत्र है। हिमाचल की तलहटी में बसा हुआ क्षेत्र और यहां के सीधे-साधे लोगों के जीवन यापन के बारे में वह शुरू से ही अवगत है और क्षेत्र में होने वाली लोगों की छोटी बड़ी समस्या को वह पूरी तरह से जानती हैं। 

हजारों लोगों ने भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा का मोरनी पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

शक्ति रानी शर्मा का मोरनी के कई गांव पहुंचने पर गांव वासियों द्वारा बहुत जोरदार स्वागत किया। कालका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और मजबूत हो गई है, जिसके साथ ही कांग्रेस को कईं बड़े झटके लगे हैं। मोरनी क्षेत्र में कांग्रेस छोड़ भाजपा में काफी संख्या में शामिल हुए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भारी बरसात के बावजूद मोरनी के लोगों ने शक्ति रानी शर्मा का जहां एक तरफ फूलों की माला डालकर स्वागत किया, वहीं लोगों ने कहा कि तीसरी बार कालका में भाजपा सरकार बनेगी। 

पिंजौर में की गई व्यापारियों की मीटिंग

व्यपारियों ने शक्ति रानी शर्मा को समर्थन देने का भरोसा देते हुए कहा कि शक्ति रानी शर्मा चुनाव जीतने पर उनकी समस्याओं का समाधान करें। पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि कालका पिंजौर का पुराना महत्व होने के बावजूद भी यहां व्यपार प्रफुलित नही हो पाया और इसका कारण है कि यहां वो सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई, जो उपलब्ध करवाई जानी चाहिए थी। विनोद शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने व्यपारियो को कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपने विज़न को हम आगे लेकर जाएंगे। शक्ति रानी शर्मा ने व्यपारियों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन भी दिया। कालका के गांव टगरा हरि सिंह में भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया। 

इस अवसर पर पार्षद कपिल गोड और चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर की अध्यक्षता मे टगरा हरि सिंह और आस पास के करीब आधा दर्जन गांवों की महिलाओं और लोगों ने शक्ति रानी शर्मा को अपना समर्थन दिया। 11 तारीख को हजारों समर्थकों के साथ भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा अपना नामांकन पत्र भरेगी, उसके बाद कालका बाजार से होते हुए पिंजौर तक अपना चुनाव प्रचार करेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow