हरियाणा BJP ने रोहतक में खोला प्रदेश चुनाव कार्यालय, सीएम सैनी ने कराया हवन

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। और भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रोहतक के सेक्टर 36ए में स्थित मंगल कमल कार्यालय में अपना प्रदेश चुनाव कार्यालय खोलकर इस अभियान की शुरुआत कर दी।

Aug 26, 2024 - 11:36
 16
हरियाणा BJP ने रोहतक में खोला प्रदेश चुनाव कार्यालय, सीएम सैनी ने कराया हवन

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। और भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रोहतक के सेक्टर 36ए में स्थित मंगल कमल कार्यालय में अपना प्रदेश चुनाव कार्यालय खोलकर इस अभियान की शुरुआत कर दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हवन-यज्ञ कराकर, साथ ही, स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद थे।

यहां से संचालित होगा चुनावी अभियान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि अब इस नए कार्यालय से पूरे प्रदेश में चुनावी अभियान को संचालित किया जाएगा। और चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग यहीं से काम करेंगे, जिससे अभियान को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे साफ जाहिर हुआ कि पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। अरविंद सैनी ने आत्मविश्वास से कहा कि रोहतक, जिसे हरियाणा की राजनीतिक राजधानी माना जाता है, भाजपा के चुनावी अभियान का केंद्र बनेगी और यकीनन एक बार फिर पार्टी सरकार बनाने में सफल होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow