हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ये चीज जरूर साथ ले जाना, वर्ना एंट्री नहीं मिलेगी

अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जाने से पहले एक जरूरी बात जान लें नहीं तो वहां आपको एंट्री नहीं मिलेगी।

Jul 27, 2024 - 12:09
 849
हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ये चीज जरूर साथ ले जाना, वर्ना एंट्री नहीं मिलेगी
Advertisement
Advertisement

हिमाचल में हर साल लगभग डेढ़ करोड़ टूरिस्ट घूमने आते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जाने से पहले एक जरूरी बात जान लें नहीं तो वहां आपको एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सस्टेनेबल टूरिज्म से जुड़ा एक बड़ा फैसला सुनाया है। 

गारबेज बैग साथ लेकर आने के दिए आदेश 

दरअसल लोग गर्मियों में सुकून के लिए पहाड़ी राज्यों में जाना पसंद करते हैं।  इससे पर्यटन को तो गति मिलती है लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता खराब हो रही है। क्योंकि पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट गंदगी फैला रहे हैं। इसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की हाई कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि राज्य में एंट्री करने वाले टूरिस्ट एक बड़ा गारबेज बैग लेकर आएं।

जिससे वो अपनी विजिट के दौरान हुए कचरे को साथ ले जा सकें। यानी टूरिस्ट घूमने आते हैं तो कपड़ों के बैग साथ लाते हैं। अब कपड़ों के बैग के अलावा गारबेज बैग भी लाना होगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी आदेश दिया कि वो गोवा की तरह म्युनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन बनाए। इसके अलावा बेंच ने राज्य से स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF बनाने को भी कहा। ये राज्य में सफाई के कामों की निगरानी रखेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow