म्हारी शाम्भवी स्पेन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, स्टार मिस टीन कॉन्टिनेंट इंडिया बनी

जयपुर में हुई देश की सौंदर्य प्रतियोगिता में पंचकूला की शाम्भवी स्टार मिस टीन कॉन्टिनेंट इंडिया 2024 बनी है। शाम्भवी अभी 15 साल की हैं।

Aug 2, 2024 - 15:01
 37
म्हारी शाम्भवी स्पेन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, स्टार मिस टीन कॉन्टिनेंट इंडिया बनी

सज्जन कुमार, पंचकूला : जयपुर में हुई देश की सौंदर्य प्रतियोगिता में पंचकूला की शाम्भवी स्टार मिस टीन कॉन्टिनेंट इंडिया 2024 बनी है। शाम्भवी अभी 15 साल की हैं। शाम्भवी का अगला लक्ष्य स्पेन में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता इंटरनेशनल मिस टीन कॉन्टिनेंट 2024 है।

15 साल की उम्र में किया प्रदेश का नाम रोशन

शाम्भवी पंचकूला के आर्मी पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। महज 15 साल की उम्र में ही उन्होंने देश में परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शाम्भवी ने बताया कि इस सौंदर्य प्रतियोगिता (पेजेंट) के बारे में उन्हें इंटरनेट पर सर्च करते हुए पता लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की। 

36 में 8 लड़कियां हुई सेलेक्ट

शाम्भवी ने बताया कि जयपुर में हुई प्रतियोगिता में देश भर से 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनमें आठ प्रतिभागी लड़कियां सेलेक्ट हुई हैं। जयपुर में सेलेक्ट हुई आठ लड़कियां अलग-अलग देशों में जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्पेन जाएंगी और वहां पर इंटरनेशनल मिस टीन कान्टीनेंट स्पेन में भाग लेगी। शाम्भवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हुए बताया कि परिवार से उन्हें पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा व देशवासियों का प्रेम उनके साथ और वे निश्चित तौर पर इंटरनेशनल मिस टीन कान्टीनेंट स्पेन की विजेता बनेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी दी बधाई

शाम्भवी की इस उपलब्धि पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान गुप्ता ने उनके आगामी लक्ष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की अन्य बेटियों की तरह शाम्भवी ने भी पंचकूला और हरियाणा का नाम देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मैने शाम्भवी को अपनी गोद में खिलाया है।शाम्भवी की यह बड़ी उपलब्धि है और अब पंचकूला की यह बेटी स्पेन में जाकर देश का नाम रोशन करेगी हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मनु भाकर ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है उसी तरह शाम्भवी भी अपने माता-पिता, स्कूल, देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow