BJP नेताओं की बगावत के बीच CM नायब सैनी का बड़ा बयान, विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भी दी प्रतिक्रिया

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई पहली लिस्ट के बाद मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पार्टी हाई कमान की ओर से घोषित किए गए किसी भी प्रत्याशी की सीट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Sep 7, 2024 - 12:43
 178
BJP नेताओं की बगावत के बीच CM नायब सैनी का बड़ा बयान, विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भी दी प्रतिक्रिया
BJP नेताओं की बगावत के बीच CM नायब सैनी का बड़ा बयान, विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई पहली लिस्ट के बाद मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पार्टी हाई कमान की ओर से घोषित किए गए किसी भी प्रत्याशी की सीट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

‘नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा’

टिकट वितरण के बाद पार्टी में चले इस्तीफों के दौर के बीच सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी कयास की गुंजाइश नहीं है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि टिकट लेने की इच्छा हर किसी को होती है, लेकिन कमल का फूल एक है और किसी एक को ही दिया जा सकता है, जिन्हें टिकट नहीं मिला. उनका नाराज होना स्वाभाविक है। सीएम ने कहा कि नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिनमें कई नेताओं का टिकट कटा है, जिससे नाराज होकर अनेक नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं, कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 

विनेश फोगाट पर बोले कम

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि हर किसी का अपना मत होता है, वह किस विचारधारा के साथ जुड़ना चाहता है। अनिल विज की ओर से देश की बेटी को कांग्रेस की बेटी बनने संबंधी दिए बयान पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अनिल विज बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं। उनका कहने का तात्पर्य अलग हो सकता है, लेकिन विनेश फोगाट देश और प्रदेश की बेटी हैं।

‘कांग्रेस कर रही खिलाड़ियों-सैनिकों पर राजनीति’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस खिलाड़ी और सैनिकों पर राजनीति करती है। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों के साथ समझौता करती है, जो देश हित में नहीं होते। उन्होंने जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस के आंगन में खड़े पढ़ने लगे हैं और उसे पता लग गया है कि वो चुनाव जीतने वाले नहीं हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की दलदल में फंस चुकी है, इसलिए वो भ्रष्टाचारियों से समझौते करने में लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow