कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर BJP के गब्बर का रिएक्शन, बोले कांग्रेस के लिए अपराध करके जेल जाना पसंदीदा काम

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी की गई अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विज ने कांग्रेस उम्मीदवारों पर भी निशाना साधा है। 

Sep 7, 2024 - 12:36
 11

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़: 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी की गई अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विज ने कांग्रेस उम्मीदवारों पर भी निशाना साधा है। 

अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने सुरेंद्र पंवार को सोनीपत विधानसभा सीट से टिकट दिया है, वो जेल में हैं। भूपेंद्र हुड्डा पर भी केस चल रहे हैं। कांग्रेस के लिए अपराध करके जेल जाना बहुत पसंदीदा काम है। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसमें हुड्डा और सुरेंद्र पंवार का नाम हैं। दोनों पर केस चल रहे हैं। अभी कितने हीरे और आते हैं, ये देखने वाली बात है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने वर्तमान के 28 विधायकों पर भरोसा जताने के साथ ही चार नए नेताओं को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।  इनमें बलबीर, विनेश फोगाट, उदयभान और रामकरण काला शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow