हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए JJP से कल पहला नामांकन भरेंगे दुष्यंत चौटाला,  जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में उचाना कलां की सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

Sep 4, 2024 - 15:42
 17
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए JJP से कल पहला नामांकन भरेंगे दुष्यंत चौटाला,  जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में उचाना कलां की सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। उचाना विधानसभा सीट से जेजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। दुष्ंयत चौटाला कल सुबह यानि 5 सितंबर की सुबह 11 बजे अपना नामांकन भरेंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दुष्यंत ने कहा कि विरोधियों का भ्रम तोड़ने आ रहा हूं, अपनों के आशीर्वाद से नामांकन भरने जा रहा हूं। इस ऐतिहासिक मौके पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आप हमारी ताकत हैं। बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हराया था, लेकिन इस बार उनके लिए जीत की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। क्योंकि कांग्रेस चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र को टिकट दे सकती है। ऐसे में इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से दुष्यंत चौटाला ने जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी की प्रेमलता रही थीं।

5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाण विधानसभा की 90 सीटों लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डालेंगे जाएंगे। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो जाएगी। आयोग के अनुसार 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow