नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड रोमी पंजाब पुलिस की हिरासत में, हांगकांग से लाया गया वापस

Aug 23, 2024 - 08:58
 14
नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड रोमी पंजाब पुलिस की हिरासत में, हांगकांग से लाया गया वापस
नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड रोमी पंजाब पुलिस की हिरासत में, हांगकांग से लाया गया वापस

नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमन जीत सिंह उर्फ ​​रोमी को हांगकांग से भारत लाया गया है। उसे कल शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के तहत भारत लाया गया है। वह नाभा जेल ब्रेक मामले में भगोड़ा था। रोमी पर 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में शामिल होने का भी संदेह है। पंजाब पुलिस के अनुसार, वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखो के संपर्क में था। गुरप्रीत नवंबर 2016 में नाभा जेल से भागने वाले 6 लोगों में से एक था और इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता था।

पुलिस का मानना ​​है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही जेल तोड़ने की पूरी साजिश हांगकांग से रची गई थी। बता दें कि रोमी ने नाभा जेल ब्रेक कांड की पूरी साजिश विदेश में बैठकर रची थी और इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। यह घटना 27 नवंबर 2016 को हुई थी, जब पटियाला की नाभा जेल से 6 कैदी फरार हो गए थे। इनमें 2 आतंकवादी और 4 कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। इस घटना की पूरी रूपरेखा उक्त गैंगस्टर रोमी ने विदेश में बैठकर तैयार की थी।

6 कैदी हुए थे फरार 

27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से 2 आतंकियों और 4 कुख्यात गैंगस्टर समेत 6 कैदी फरार हो गए थे। जेल ब्रेक के दौरान फरार हुए खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow