AAP और जेजेपी के गठबंधन की चर्चा पर बोले संदीप पाठक, कहा - दुष्यंत अपनी पार्टी पर फोकस करें, हमारा किसी से गठबंधन नहीं 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी(AAP) और जननायक जनता पार्टी(JJP) के गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो रही है।

Aug 22, 2024 - 16:16
 62
AAP और जेजेपी के गठबंधन की चर्चा पर बोले संदीप पाठक, कहा - दुष्यंत अपनी पार्टी पर फोकस करें, हमारा किसी से गठबंधन नहीं 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी(AAP) और जननायक जनता पार्टी(JJP) के गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो रही है। लेकिन AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि हरियाणा में आप किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने वाली है। 

डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेगी AAP

JJP से गठबंधन को लेकर बोले संदीप पाठक ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को अपनी पार्टी पर फोकस करना चाहिए। AAP का किसी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत आप कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे। 'शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं का सम्मान, किसानों की समस्या हमारे अहम मुद्दे हैं। 

वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए संदीप पाठक ने कहा कि BJP अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट नहीं है। वे जानते हैं कि उन्होंने काम नहीं किया। जिसके चलते जनता नाराज है। ये भाजपा के जाने का समय है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow