सच हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का सपना, ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ की शक्ति से मजबूत हुआ भारत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में भारत को न्यूक्लियर पावर बनाने का जो सपना पूरी दुनिया के आगे रखा था अब वो पूरा होता नजर आ रहा है।

Sep 3, 2024 - 15:20
 18
सच हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का सपना, ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ की शक्ति से मजबूत हुआ भारत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में भारत को न्यूक्लियर पावर बनाने का जो सपना पूरी दुनिया के आगे रखा था अब वो पूरा होता नजर आ रहा है। 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में एक के बाद एक लगातार तीन सफल परीक्षण के बाद भारत न्यूक्लियर स्टेट बन गया था. और अब देखते ही देखते भारत न्यूक्लियर ट्रायड देश बन गया है। 

क्या है न्यूक्लियर ट्राइड का मतलब 

आपको बता दें, न्यूक्लियर ट्रायड का मतलब है, कि भारत अब जमीन, हवा और समंदर तीनों आयामों से परमाणु हमला करने में सक्षम होगा। जमीनी परमाणु शक्तियों की बात करें तो, भारत के पास अग्नि 2, अग्नि 4 और अग्नि 5 मिसाइलें है। वहीं हवाई सुरक्षा के लिए राफेल, SU 30 MKI और मिराज 2000 है। नौसेना के पास अभी तक केवल INS अरिहंत सबमरीन ही पानी के अंदर से न्यूक्लियर वेपन लॉन्च कर सकती थी, लेकिन अब INS अरिघात के शामिल होने से भारत का न्यूक्लियर ट्रायड और भी मजबूत हो गया है, क्योंकि अब भारत की समुद्री सीमाओं पर चीन की हरकतों पर नजर रखी जा सकेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow