Union Budget 2024 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही केंद्रीय बजट, युवाओं के लिए किया ये ऐलान 

Union Budget 2024 Live :वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट है।

Jul 23, 2024 - 11:39
Jul 23, 2024 - 11:41
 69
Union Budget 2024 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही केंद्रीय बजट, युवाओं के लिए किया ये ऐलान 
Union Budget 2024 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही केंद्रीय बजट, युवाओं के लिए किया ये ऐलान 

Union Budget 2024 Live :वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट है। उनका बजट भाषण शुरू हो गया है। 

उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है।  वित्त मंत्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है।

युवाओं को किसानों के लिए घोषणा  

वहीं, वित्त मंत्री ने एजुकेशन लोन की घोषणा की है। इस योजना के तहत जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे। इसके साथ ही 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

बजट भाषण में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

  • 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी।
  •  इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।
  •  रोजगार के लिए 3 प्रमुख योजनाओं पर काम करेगी सरकार।
  • बिहार में 3 एक्सप्रेस वे का ऐलान।
  •  बोधगया- वैशाली एक्सप्रेस वे बनेगा।
  •  पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण।
  • बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल।
  • बिहार में एक्सप्रेस वे के लिए 26 हजार करोड़ का प्रावधान।
  •  छात्रों को 7.5 लाख का स्किल मॉडल लोन।
  • पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त PF
  • नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow