बीजेपी के ‘चाणक्य’ से मिले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Jul 26, 2024 - 13:35
 64
बीजेपी के ‘चाणक्य’ से मिले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
बीजेपी के ‘चाणक्य’ से मिले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिल्ली में केंद्रीय गहहृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के सांगठनिक विषयों पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई। 

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके विधान सभा क्षेत्र पंचकूला में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘नौ साल हुआ कमाल’ भेंट की। इस पुस्तक में पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का विवरण है। मुलाकात के दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow